क्यों ज़रूरी है कीटनाशकों का सही चयन एवं प्रयोग बता रहीं है कृषि विज्ञानिक डॉ॰ प्रीति शर्मा

कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का महत्त्व
भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने और कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशकों का सही एवं सुरक्षित उपयोग आवश्यक है। लेकिन इनके अविवेकपूर्ण या गलत इस्तेमाल से फसल, किसान, उपभोक्ता, पशु, मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) व केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड (CIB) ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं । जिनके द्वारा नियमित रूप से जागरूकता और प्रशिक्षण का कार्य किया जाता है ताकि किसान सुरक्षित विधियों के लिए जागरूक हो तथा उनका पालन करके पर्यावरण और फसल सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।
केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड (CIB) के २०२५ के नवीनतम नियमों के अनुसार प्रमुख निर्देश—
- कीटनाशक कभी भी सिर्फ कीटनाशक के ब्रांड या प्रचार देखकर न खरीदें, केवल वैध लाइसेंस वाले पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।
- कीटनाशकों के कंटेनरों/पैकेटों पर अनुमोदित लेबल जैसे बैच संख्या, पंजीकरण संख्या, निर्माण/समाप्ति तिथि देखें।
- बिना अनुमोदित लेबल के कीटनाशक न खरीदें।
- कभी भी प्रतिबंधित या एक्सपायर हो चुके कीटनाशक न खरीदें।
- किसी निर्दिष्ट क्षेत्र में एकल उपयोग के लिए आवश्यक मात्रा में ही कीटनाशक खरीदें।
- पूरे मौसम के लिए थोक में कीटनाशक न खरीदें।
- अच्छी तरह पैक कीटनाशक ही खरीदें ।
केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड (CIB) द्वारा निर्धारित कुछ प्रतिबंधित कीटनाशक (३१.०३.२०२४ को अद्यतन)
केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने कई कीटनाशकों के निर्माण, आयात और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें एल्ड्रिन, बेंजीन हेक्साक्लोराइड, एंड्रिन, डाइक्लोरोवोस, एथिल मर्करी क्लोराइड, एंडोसल्फान, पैराक्वाट डाइमिथाइल सल्फेट, फॉस्फैमिडोन एवं ट्रायजोफॉस (Aldrin, Benzene Hexachloride, Endrin, Dichlorovos, Ethyl Mercury Chloride, Endosulfan, Paraquat Dimethyl Sulphate, Phosphamidon and Triazophos) आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एल्युमिनियम फॉस्फाइड, लिंडेन, क्लोरपाइरीफॉस, डाइमेथोएट, मोनोक्रोटोफॉस (Aluminium Phosphide, Lindane, Chlorpyriphos, Dimethoate, Monocrotophos) आदि का भी सीमित या नियंत्रित प्रयोग ही स्वीकृत है। इस प्रकार के प्रतिबंधित कीटनाशकों का उपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि ये हमारी फसल, परिवारों, एवं वातावरण पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं।
कृषि जी के (Krishi GK) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड (CIB) एवं सरकार की महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों तक पहुँचाता है एवं किसानों का विश्वसनीय साथी है, जिससे किसान सही जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित खेती कर सकते हैं एवं उपज बढ़ा सकते हैं।
सूचना का स्रोत
- Home | Indian Council of Agricultural Research Krishi Bhavan
- ppqs.gov.in/sites/default/files/pesticide_formulations_registered_as_on_31.03.2025.pdf
- ppqs.gov.in/sites/default/files/list_of_pesticides_which_are_banned_refused_registration_and_restricted_in_use_0.pdf
- Book Published: “Pesticides: Status, Latest WHO ranking, Regulation and Label Claims in India” | ICAR
