प्रीति शर्मा
सैनिक कीट (आर्मीवर्म ) गेहूँ का एक खतरनाक कीट है, जो तेजी से फैलकर फसल को नुकसान पहुँचाता है। आईसीएआर, वैज्ञानिक निर्देशों के अनुसार, इसके प्रबंधन के लिए समय पर पहचान और उपचार बहुत जरूरी है।
सैनिक कीट की पहचान और नुकसान
इल्लियां रात के समय अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए शाम को खेत में जांच करना जरूरी है।
इल्लियां पत्तियों को खाती हैं, जिससे पतियों पर छोटे-छोटे छेद या कटे हुए किनारे दिखते हैं।
अधिक नुकसान होने पर पौधे झुक जाते हैं या तना कट जाता है।
https://thebeatsheet.com.au/armyworm-in-wheat/

प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय
1. निगरानी और समय पर पहचान
- खेत में नियमित रूप से जांच करें, खासकर फसल के शुरुआती दौर में।
- खेत में 10-20 पौधों को “W” पैटर्न में जांचें। यदि 5% पौधे नुकसान का शिकार हों तो तुरंत उपाय करें।
2. जैविक और सांस्कृतिक उपाय
- खेत में पक्षियों के बैठने के लिए बसेरा बनाएं, ताकि पक्षी बैठकर इल्ली खा सकें।
- उचित उर्वरक का उपयोग और खेत की साफ-सफाई रखें।
3. जैविक और रासायनिक नियंत्रण
- इल्लियों को हाथ से इकट्ठा करके नष्ट करें।
- बायोपेस्टिसाइड जैसे बैसिलस थुरिंजिएंसिस (Bt), मेटाराइजियम एनिसोप्लिए या नीम तेल (5% घोल) का उपयोग करें।
- आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की सलाह पर रासायनिक कीटनाशकों (अनुशंसित कीटनाशक: क्लोरनट्रानिलिप्रोल, इमामेक्टिन बेंजोएट आदि) का उपयोग करें।
कृषि जीके की भूमिका
- कृषि जीके खेतों की सैटेलाइट इमेजिंग के जरिए सैनिक कीट के प्रकोप की जल्दी पहचान करता है और किसानों को तुरंत सलाह देता है।
- हमारी टीम नियमित रूप से किसानों को व्हाट्सएप और वेबसाइट के माध्यम से परामर्श भेजती है।
- आपके खेत की स्थिति के अनुसार हम व्यक्तिगत सलाह देते हैं और निगरानी के लिए नए तकनीकों का उपयोग करते हैं।
https://entomology.k-state.edu/extension/crop-protection/wheat/armyworm.html

निष्कर्ष
सैनिक कीट से निपटने के लिए नियमित निगरानी, जैविक उपाय और समय पर कार्रवाई सबसे जरूरी है। कृषि जीके आपके साथ है और हर कदम पर आपको सही जानकारी प्रदान करेगा।
संदर्भ और स्रोत:
आईआईडब्ल्यूबीआर: फसल सुरक्षा दिशानिर्देश
किसानों के लिए आईसीएआर रबी एग्रो सलाह
आईसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान
Armyworm pest, wheat crop protection, wheat insect control, armyworm damage symptoms, wheat farming India, ICAR advisory, biological pest control, neem oil in wheat
